CG Train Cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: धनबाद मंडल (परसनाथ, छपरा, प्रधानखंटा) और दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर व खड़गपुर मंडलों में चल रहे आंदोलनों की वजह से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे समेत अन्य रूटों पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर व्यापक असर पड़ा है।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

दुर्ग-आरा (13287) अब बिलासपुर – न्यू कटनी जंक्शन – कटनी – माणिकपुर – प्रयागराज छीवकी – दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन – आरा मार्ग से चलेगी।

वास्को डि गामा-जसीडीह (17321) और पुणे-हावड़ा (12129) को इब – झारसुगुड़ा रोड – कपिलास रोड – खड़गपुर मार्ग से संचालित किया जाएगा।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर (18110) को झारसुगुड़ा में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

संबलपुर-जम्मूतवी (18309), संबलपुर-गोरखपुर (15027) और भुवनेश्वर-नई दिल्ली (20817) अब इब – झारसुगुड़ा रोड – बिलासपुर – न्यू कटनी जंक्शन – माणिकपुर – प्रयागराज मार्ग से चलेंगी।

रद्द की गई ट्रेनें (CG Train Cancelled List September 2025)

आंदोलन के कारण 20 और 21 सितंबर 2025 को कई अहम ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं-

  • बिलासपुर-टाटानगर (18114) (Bilaspur Train Cancel)
  • हावड़ा-पुणे (12222)
  • टाटानगर-बिलासपुर (18113)
  • हावड़ा-सीएसएमटी मेल (12810)
  • शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (12906)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *