जबलपुर:हवा भरने के दौरान ट्रक का टायर फटा ,ब्लास्ट से  युवक की दर्दनाक मौत

 MP NEWS: जबलपुर के तिलवारा में एक ट्रक के टायर में हवा भरते समय हुए विस्फोट होने पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. गर्मी के कारण टायरों में दबाव बढ़ने से यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की जाँच कर रही है . दरअसल यह पूरा मामला जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र का है .मृतक की पहचान 40 वर्षीय व्यास पटेल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का निवासी था. वह पिछले 20 वर्षों से जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था.गर्मी में टायर ब्लास्ट के बहुत से मामले सामने आ रहे 

गर्मी के मौसम में टायरों में हवा भरने के दौरान ब्लास्ट होने की संभावना अधिक बढ़ जाती  है. तापमान बढ़ने से टायर के अंदर हवा का दबाव भी बढ़ जाता है, और यदि अधिक दबाव डाला जाए, तो टायर फट सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रक और भारी वाहनों के टायरों में नियमित जांच और सही दबाव बनाए रखना जरूरी होता है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

सावधानी बरतने की अपील

इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और विशेषज्ञों ने ट्रक ड्राइवरों और टायर मैकेनिकों से सावधानी बरतने की अपील की है. टायर में हवा भरते समय सही दबाव का ध्यान रखना जरूरी है. खासकर गर्मी के मौसम में. इसके अलावा, पुराने और घिसे-पिटे टायरों का नियमित निरीक्षण और समय पर बदलना भी जरूरी होता है. व्यास पटेल की इस दुखद मौत ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. उनका परिवार गहरे सदमे में है और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है. पुलिस आगे की जांच कर रही है और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *