Aajka Rashifal 5 March 2025: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Aajka Rashifal 5 March 2025 : ग्रहों की अनुकूल और प्रतिकूल स्थितियां हमारे जीवन पर असर डालती हैं। 05 मार्च 2025 के दिन गुरु और चंद्रमा वृषभ राशि में, मंगल मिथुन में, केतु कन्या में, सूर्य और शनि कुंभ में तथा बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस अद्भुत ग्रह स्थिति का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल। (Aajka Rashifal)

 

today’s horoscope:

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। जीवन में जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक चीजें समय पर उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अभी भी सामान्य बनी रहेगी। व्यापार में जबरदस्त उन्नति होगी। कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें, शुभ रहेगा।

 

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि ये खर्च शुभ कार्यों के लिए होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मध्यम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन किसी बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। उपाय: काली जी को प्रणाम करें, नकारात्मकता दूर होगी।

 

कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने अटके हुए धन की प्राप्ति भी संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में भी अच्छी गति बनी रहेगी। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें, दिन शुभ होगा।

 

सिंह राशि (Leo)

आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। आपके शत्रु मित्रवत व्यवहार करेंगे। उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में सफलता और संतुष्टि मिलेगी। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें, भाग्य साथ देगा।

 

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है और आप धर्म-कर्म में हिस्सा ले सकते हैं। भाग्य पूरा साथ देगा। उपाय: पीली वस्तु का दान करें, शुभ फल मिलेगा।

 

तुला राशि (Libra)

आज दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। चोट-चपेट लगने की आशंका है, किसी परेशानी में भी पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यापार में स्थिरता रहेगी। उपाय: पीली वस्तु का दान करें, परेशानियों से बचाव होगा।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपके वैवाहिक जीवन के लिए शुभ संकेत हैं। शादी-ब्याह की बातचीत सफल हो सकती है। नवप्रेम की शुरुआत के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में भी लाभ के अवसर मिलेंगे। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें, सौभाग्य बढ़ेगा।

 

धनु राशि (Sagittarius)

आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। आपको गुण और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें, सफलता मिलेगी।

 

मकर राशि (Capricorn)

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। लिखने-पढ़ने, कविता, लेखन और रचनात्मक कार्यों में शानदार सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार — चारों क्षेत्रों में जबरदस्त उन्नति होगी। उपाय: काली जी को प्रणाम करें, तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

 

कुंभ राशि (Aquarius)

आज भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। घर में कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनके साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि प्रेम और संतान का साथ मध्यम रहेगा। व्यापार की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। उपाय: हरी वस्तु पास रखें, लाभकारी रहेगा।

 

मीन राशि (Pisces)

आज स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा और रोजगार में अच्छी प्रगति होगी। अपनों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभकारी स्थितियां बनेंगी। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें, सफलता मिलेगी।

 

विशेष सलाह:

शुभ कार्यों के लिए आज इंद्र योग और भरणी नक्षत्र का संयोग बेहद फलदायी है।राहुकाल के समय (शहर के अनुसार) कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।अपने राशि अनुसार उपायक रें और अपने दिन को और अधिक मंगलमय बनाएं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *