महापौर नामांकन के 5 फॉर्म बिके, शनिवार को भी फॉर्म जमा

छत्तीसगढ़. नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया जारी है.  हालांकि नामांकन प्रक्रिया के दुसरे दिन तक भी सबसे बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस में से दोनों ने अपने किसी भी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. इसके बाद भी टिकट मिलने की उम्मीद में भाजपा-कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी तक नामांकन जमा कर रहे हैं.अब तक महापौर बनने  के लिए पांच तो वही  पार्षद पद के लिए 69 लोगों ने फॉर्म खरीदा है। वही अभी तक केवल दो फॉर्म ही जमा हुए हैं. इधर, निर्वाचन आयोग ने शनिवार 25 जनवरी को अवकाश के दिन भी नामांकन जमा करने की छूट दी है. इस दिन कलेक्ट्रेट में शासकीय अवकाश नहीं रहेगा. नामांकन के दूसरे दिन कलेक्टोरेट में बुधवार की तुलना में ज्यादा भीड़ रही. तय समय तक फॉर्म लेने का दौर जारी रहा. महापौर का चुनाव लड़ने के लिए पांच लोगों ने फॉर्म खरीदा है। इस लिस्ट में  कांग्रेस से टिकट मांग रहे पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक और श्याम कश्यप भी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *