Kawardha Gangrape: आदिवासी युवती से गैंगरेप, कार में ले जाकर 3 युवकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR

Kawardha Gangrape

Kawardha Gangrape: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के परिचित युवक और उसके दोस्त कार में बैठाकर उसे सुनसान जगह ले गए और वहां मिलकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती को बस स्टैंड के पास छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

कवर्धा आदिवासी युवती से दुष्कर्म

आदिवासी युवती से गैंगरेप (Kawardha Tribal Girl Gangrape)

जानकारी के मुताबिक, युवती रात में अपने साथी के घर पर रुकी हुई थी। किसी बात पर विवाद होने के बाद वह घर से बाहर निकल गई। इसी दौरान युवक के परिचित कुछ लोग कार लेकर वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवती और उसका साथी दोनों कार में बैठकर उनके साथ चले गए। आरोप है कि रास्ते में कार में मौजूद युवकों ने महिला थाना अंतर्गत महेंद्र शोरूम के पास युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

युवती अस्पताल में भर्ती

वारदात के बाद युवती हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे मुलायजा के लिए अस्पताल भिजवाया। खबर मिलते ही सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। उन्होंने एएसपी की गाड़ी को भी घेर लिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और DVR को जब्त कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *