CG News: जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। चांपा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 कोटा डबरी में भतीजे ने अपने ही चाचा का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात से पूरे इलाके में खौफ और दहशत फैल गई है।

आरोपी को था तंत्र-मंत्र का शक ( bhatija Killed chacha Janjgir Champa)
मृतक की पहचान 65 वर्षीय राम प्रसाद पाल (Ram Prasad Murder Janjgir Champa) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के भतीजे अजीत पाल को अपने चाचा पर तंत्र-मंत्र करने का शक था। इसी शक के चलते उसने हसिया से हमला कर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी।
फिलहाल चांपा पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
