CG Murder: अंधविश्वास में बेटे ने की मां की हत्या, कुल्हाड़ी से किया वार, बैगा ने कहा था तुम्हारी मां…

CG Murder

CG Murder: Bilaspur: बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरवानी (Sarwani village) में अंधविश्वास के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने बैगा की बातों में आकर अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बच्चों की तबीयत बिगड़ने से था परेशान

जानकारी के मुताबिक, 38 वर्षीय विष्णु केंवट (Vishnu Kewat killed mother) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ग्राम सरवानी में रहता था। कुछ समय से बच्चों की तबीयत लगातार खराब रहने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। इलाज के लिए वह वैद्य और बैगाओं के पास चक्कर काट रहा था।

बैगा ने मां पर लगाया जादू-टोना का आरोप

इसी दौरान एक बैगा ने विष्णु को विश्वास दिलाया कि उसके बच्चों पर किसी अपने ने जादू-टोना किया है। कई बार पूछने पर बैगा ने उसे बताया कि यह जादू-टोना उसकी ही मां मंटोरा बाई केंवट (Mantora Bai Kewat murder) कर रही है। इस बात से विष्णु के मन में मां के प्रति शक गहरा गया।

अंधविश्वास में बेटे ने मां की हत्या (Bilaspur son killed mother)

शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे विष्णु कुल्हाड़ी लेकर अपनी मां की झोपड़ी में पहुंचा। जब मां ने बेटे के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, तो गुस्से में आकर उसने ताबड़तोड़ वार कर मां की हत्या कर दी।

बिलासपुर अंधविश्वास में बेटे ने मां की हत्या

थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

हत्या के तुरंत बाद विष्णु खुद चकरभाठा थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *