CG Breaking News: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके परिवार को चौराहे पर सार्वजनिक रूप से घोटाले में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पीड़ित ग्रामीण की शिकायत के बाद भटगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को धमकी (Minister Laxmi Rajwade family threat)
बता दें, कसकेला निवासी रवि यादव ने भटगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही रविंद्र यादव ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (Laxmi Rajwade) एवं उनके परिवार को घोटाले में फंसाने और सामने आने पर सरेआम जान से मारने की धमकी दी।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ पत्र
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की और आरोपी रविंद्र यादव (Ravindra Yadav Arrest) को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले से जुड़ा शिकायत पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
