CG Electricity Bill Hike: छत्तीसगढ़ में घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल में बड़ा झटका लगने वाला है। बीते 6 साल 5 माह से चल रही ‘बिजली बिल हॉफ योजना’ को प्रदेश सरकार ने 1 अगस्त से बंद कर दिया है। अब केवल 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को ही आधे बिल की छूट मिलेगी, जबकि 100 यूनिट (100 unit power subsidy) से अधिक खपत करने वालों को पूरा बिल चुकाना होगा। इसका सीधा असर सितंबर में आने वाले बिजली बिलों में दिखेगा।

पहले कैसे मिल रही थी छूट?
दरअसल, 1 मार्च 2019 से उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की खपत पर 50% छूट मिल रही थी। 400 यूनिट से अधिक खपत करने पर भी शुरुआती 400 यूनिट तक आधा बिल लिया जाता था। इस वजह से उपभोक्ताओं को हर महीने 558 से 1223 रुपए तक की राहत मिलती थी।
अब बदला नियम (CG Bijli Bill Half Scheme end)
1 अगस्त 2025 से योजना बंद कर दी गई। अब सिर्फ 100 यूनिट तक खपत करने वालों को ही छूट मिलेगी। 100 यूनिट से ज्यादा खपत करने वालों को पूरा बिल देना होगा। शहरी क्षेत्रों में 100 यूनिट से कम खपत करने वालों की संख्या बेहद कम है, इसलिए योजना का लाभ गिनती के उपभोक्ताओं को ही मिलेगा।

सितंबर में क्यों लगेगा तिहरा प्रहार? (September Power Bill Hike)
1. जुलाई से बिजली दर में बढ़ोतरी – 14 पैसे प्रति यूनिट महंगा हो गया।
2. अगस्त में भीषण गर्मी – कूलर व AC की वजह से खपत बढ़ गई।
3. अगस्त से बिजली बिल हॉफ योजना बंद – अब पूरी खपत पर पूरा बिल देना होगा।
खपत के हिसाब से कितना पड़ेगा भार?
बता दें, पहले जहां बिल आधा आता था, अब उपभोक्ताओं को दोगुना भुगतान करना होगा। घरेलू खपत के आधार पर उपभोक्ताओं को अब 558 रुपए से 1223 रुपए तक ज्यादा बिल भरना होगा। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।

