Bilaspur Accident: मरही माता मंदिर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 4 लोग नाले में बहे, 3 बच्चों के शव बरामद,1 अब भी लापता

Bilaspur Accident

Bilaspur Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। मरही माता मंदिर (Marhi Mata Temple) दर्शन करने पहुंचे एक ही परिवार के चार लोग नाले में बह गए। घटना में तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। हादसा तेज बारिश की वजह से नाले में अचानक आए उफान के कारण हुआ।

मंदिर दर्शन के दौरान हादसा (Marhi Mata Darshan Accident Khongsra Bilaspur)

जानकारी के अनुसार, भाटापारा और बिलासपुर निवासी श्रद्धालु परिवार रविवार को बेलगहना थाना क्षेत्र के खोंगसरा स्थित मरही माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अचानक नाले में बाढ़ का पानी आ गया और परिवार के चार लोग तेज बहाव में बह गए।

मरही माता मंदिर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 4 लोग नाले में बहे

तीन बच्चों के शव बरामद (4 people drowned in the drain)

इस दौरान परसदा निवासी गौरी ध्रुव (13 वर्ष), निशांत ध्रुव (5 वर्ष) और भाटापारा निवासी बलराम ध्रुव की 13 वर्षीय बेटी मुस्कान ध्रुव का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि बलराम ध्रुव अब तक लापता हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *