CG Weather Update : प्रदेश में मानसून एक्टिव, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

CG Weather Update

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके असर से प्रदेशभर में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

कल से बढ़ेगी बारिश की गतिविधि (Heavy rain in CG)

रविवार को सभी 5 संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। विभाग का कहना है कि सोमवार से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

CG Rain Alert

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट (IMD Alert CG)

मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले 3 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी (CG Rain Alert)

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर और कोरिया। यहां गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा और मध्यम वर्षा की संभावना है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

कांकेर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिशमौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्टबस्तर में भारी बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *