CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना, रायपुर समेत 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

CG Weather Update

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। शनिवार को रायपुर समेत कई इलाकों में दिनभर झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

 

प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना (Heavy rain in CG)

 

मौसम विभाग (IMD Alert CG) के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटें पड़ सकते हैं। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

रायपुर में आज का मौसम (Raipur Weather)

 

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

 

15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (CG Rain Alert)

 

मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बेमेतरा, बलौदाबाजार, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, बालोद, धमतरी और गरियाबंद जिले शामिल हैं।

 

अन्य जिलों में हल्की बारिश 

 

वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *