Raipur News: डिप्टी CM के घर के बाहर महिला ने पिया फिनाइल, अनुकंपा नियुक्ति की मांग पर प्रदर्शन, मेकाहारा में भर्ती

Raipur News

Raipur News: छत्तीसगढ़ में दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी की अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने आज बड़ा रूप ले लिया। शुक्रवार दोपहर रायपुर में डिप्टी सीएम और पंचायत मंत्री विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) के घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने फिनाइल पी लिया। फिलहाल महिला को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Woman Drinks Phenyl

बता दें, फिनाइल पीने वाली महिला का नाम अश्वनी सोनवानी (Ashwni sonwani Drinks Phenyl) है, जो जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली और जिला यूनियन की अध्यक्ष हैं। वे बीते 2 दिनों से अन्य परिजनों व महिलाओं के साथ अपने बच्चों को लेकर अनुकंपा नियुक्ति की मांग पर प्रदर्शन कर रही थीं।

महिला ने पिया फिनाइल (Woman Drinks Phenyl)

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रदर्शनकारी महिलाएं डिप्टी सीएम के निवास पर पहुंचीं, लेकिन मंत्री के मौजूद न होने पर वहीं धरने पर बैठ गईं। इस दौरान जब महिला पुलिसकर्मी उन्हें हटाने पहुंचीं, तो अश्वनी सोनवानी ने थैले से फिनाइल की बोतल निकालकर पीने का प्रयास किया। तुरंत ही महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर अस्पताल पहुंचाया।

Ashwni sonwani Drinks Phenyl

कांग्रेस का सरकार पर हमला

घटना के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय वादा किया था, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं की गई।

307 दिनों से जारी है धरना (Shikshakarmi Protest)

गौरतलब है कि दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी संघ की महिलाएं और परिजन 307 दिनों से धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार के समय भी तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया था, जबकि उस समय भाजपा नेताओं ने आंदोलनकारियों को पूरा समर्थन दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *