CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनी

CG Weather Update

CG Weather Update: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ (Heavy rain in CG) के बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी और कांकेर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, आंधी और भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

CG Weather Update: कोंडागांव, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, रायगढ़ और मुंगेली में यलो अलर्ट जारी हुआ है। बाकी जिलों में भी बिजली गिरने और आंधी का खतरा बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार

 

बुधवार को रायपुर (Raipur Weather) का अधिकतम तापमान 33.3°C और पेंड्रा रोड का न्यूनतम 22°C दर्ज हुआ। इस महीने बलरामपुर में अच्छी बारिश हुई है, जबकि बाकी जिलों में मानसून कमजोर है। पिछले 36 घंटों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और बस्तर-बिलासपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

मौसम विभाग (IMD Alert CG)के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया सक्रिय है, जिसके असर से अगले सप्ताह तक कई जिलों में भारी बारिश संभव है। 1 से 13 अगस्त तक 166.7 मिमी बारिश का औसत होना चाहिए था, लेकिन अब तक केवल 64.0 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 62% कम है।

1 जून से अब तक प्रदेश में 678 मिमी बारिश हुई है। बलरामपुर में सबसे ज्यादा 1113.5 मिमी और बेमेतरा में सबसे कम 336.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *