Raipur Crime: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू (Raipur Stabbing) से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के जांघ में गंभीर चोट आई है। पुलिस के मुताबिक हमला एक पुराने विवाद के चलते किया गया और आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला शनिवार रात की है।

पूरा मामला
थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि पीड़ित युवक तुलसी नगर, कुशालपुर का निवासी है, जो बढ़ई का काम करता है और स्नातक तक पढ़ा है। युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 10 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे वह राहुल उदय स्कूल के सामने से बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात बबलू यादव और फाइटर नाम के दो युवकों से हुई।
पीड़ित ने बताया कि दोनों के साथ उसका पहले से विवाद चला आ रहा है। बातचीत के दौरान दोनों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे नहीं होने की बात कही, तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गालियां देने से मना करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
चाकू से किया वार (Raipur knife Attack)
पीड़ित के अनुसार, बबलू यादव ने फाइटर को उकसाते हुए कहा, “मार साले को”, जिसके बाद फाइटर ने अपने पास रखे किसी धारदार वस्तु से पीड़ित की बाईं जांघ पर वार (Raipur knife Attack) कर दिया। हमले के चलते युवक के पैर से खून बहने लगा। खून निकलते देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शी और पुलिस कार्रवाई (Purani Basti Police Raipur)
घटना को जयेंद्र झारिया, करण उर्फ कुन्नु साहू और विशु भार्गव ने देखा और सुना। पीड़ित ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि मामले में धारा 294, 506, 323, 324, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।
