Balrampur News : पत्नी की मौत के गम में पति ने उसी जगह लगाई फांसी, जहां हुआ था अंतिम संस्कार

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कौडू गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की मौत के गम में उसी मरघट में जाकर फांसी लगा ली, जहां कुछ सप्ताह पहले उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया था। पत्नी की जुदाई का गम वह सहन नहीं कर सका और गहरे सदमे में डूबकर मौत को गले लगा लिया।

 

पत्नी की मौत से था सदमे में (Husband Hangs Himself at Cremation Site Kaudu)

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 70 वर्षीय दुखराम नगेसिया (Dukhram Nagesia Suicide) के रूप में हुई है। करीब एक माह पहले उसकी पत्नी मुन्नी बाई की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही दुखराम मानसिक रूप से बेहद टूट चुका था और अक्सर अकेले बैठकर उसे याद करता रहता था

श्मशान में पेड़ से लटकता मिला शव (Dukhram Nagesia hanged Kaudu Village Balrampur)

बताया जा रहा है कि दुखराम बीते 24 घंटे से घर से लापता था। परिजनों ने जब उसकी खोजबीन शुरू की, तो गांव के पास स्थित मरघट में एक पेड़ से उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। यह वही स्थान था जहां कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार हुआ था।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *