CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इस साल भी बच्चों से फीस लेने पर रोक, गरीब बच्चों को दिया जाएगा मुफ्त यूनिफॉर्म

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने इस साल भी प्रदेश के 751 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की फीस लेने पर रोक लगाई है। इन स्कूलों का संचालन पूरी तरह से सरकार से मिलने वाले बजट पर ही निर्भर रहेगा, जिससे एक बार फिर संचालन में बाधा आने की आशंका है।

बता दें, कि 1.50 लाख रुपये तक का सीमित बजट ही बड़े स्कूलों को दिया गया है, जबकि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या कम है, उन्हें केवल 80 हजार रुपये का सालाना बजट मिला है। स्कूलों को इस राशि से ही साफ-सफाई, परीक्षा फार्म, उत्तर पुस्तिका, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म जैसे सभी खर्च पूरे करने हैं।  (Swami Atmanand School News)

 

इस साल भी अंग्रेजी और हिंदी माध्यम वाले इन विशेष स्कूलों के संचालन में दिक्कत आएगी। सबसे ज्यादा बड़े स्कूलों को हो रही है। उन स्कूलों में शाला समिति के माध्यम से एक्सट्रा टीचर और चपरासी रखे गए थे। उन्हें हटा दिया गया है। इससे स्कूल की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। शिक्षा सत्र 2019-20 में जब से स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलने शुरू हुए उसी समय से फीस लेने पर पाबंदी लगा दी गई।

1000 करोड़ का बजट, लेकिन 750 करोड़ वेतन में ही खर्च

शासन से इस साल स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए करीब एक हजार करोड़ बजट सभी मदों के लिए स्वीकृत किया गया है। इसमें से 750 करोड़ तो केवल वेतन में खर्च होगा। बाकी बचे 250 करोड़ रुपए 751 स्कूलों में बांटे जाएंगे। इसमें भी जिन स्कूलों में कमरे कम हैं, मोटी राशि उन्हें निर्माण के लिए दी जाएगी। ऐसे में मेंटनेंस के लिए सिर्फ सात करोड़ ही आवंटित हुए हैं। गौरतलब है कि 751 स्कूलों में करीब पौने चार सौ स्कूल हिंदी माध्यम वाले हैं। उन स्कूलों में दर्ज संख्या बढ़ाने के लिए उन्हें स्वामी आत्मानंद घोषित कर दिया गया।

गरीब बच्चों को मुफ्त यूनिफॉर्म  (Swami Atmanand School Fees Ban)

बीपीएल श्रेणी के छात्रों को फ्री यूनिफॉर्म दिया जाएगा। शासन की तरफ से इसके लिए कोई अतिरिक्त बजट नहीं है। स्कूल प्रशासन या तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद ले रहे हैं या उद्योगपतियों व CSR से सहयोग जुटा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *