दुर्ग/रायपुर : दुर्ग जिले के जमराव गांव से दो स्कूली छात्र के खारुन नदी में बह जाने की खबर सामने आई है। खारुन नदी में पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे छात्र की तलाश जारी है। घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र के जमराव गांव की है। दोनों छात्र रायपुर के समता कॉलोनी निवासी हैं और 10वीं कक्षा में पढ़ते थे।

6 दोस्त पिकनिक मनाने आए खारुन नदी
जानकारी के मुताबिक, समता कॉलोनी रायपुर से 10वीं के छह छात्र बुधवार को मोटरसाइकिल से जमराव पहुंचे थे। सभी छात्र खारुन नदी के किनारे पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान दो छात्र नदी में नहाने उतर गए और तेज बहाव में बह गए।

एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
घटना की सूचना पर अमलेश्वर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान एक छात्र यशवंत हरपाल का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरा छात्र आशीष सरोज अब भी लापता है।
रात हो जाने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया था। आज सुबह से दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
