विधानसभा में खाद संकट पर हंगामा : सरकार पर भड़के भूपेश-उमेश, तीखे सवालों से बुरे फंसे मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथे दिन में विपक्षी दलों ने तेज विरोध और नारेबाजी किया। राज्य में खाद संकट और उसकी कालाबाजारी को लेकर कांग्रेस विधायकों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम को घेरा। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने गर्भगृह में धरना दिया और ‘कृषि मंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।

मंत्री उमेश पटेल का मुद्दा

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने मुद्दा उठाते हुए पूछा कि “प्रदेश में जून तक केवल आधा भंडारण ही हुआ है, शेष खाद की आपूर्ति का क्या प्लान है?”

इसके जवाब में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- भारत सरकार से लगातार संवाद किया जा रहा है। डीएपी की कमी को लेकर वैकल्पिक खाद जैसे एनपीके और डीएपी नैनो को बढ़ावा दिया जा रहा है। 20 जुलाई तक 24 रैक खाद, यानी लगभग 18850 मैट्रिक टन और आने वाला है।

“कालाबाजारी क्यों हो रही?” — भूपेश बघेल का सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा सवाल करते हुए कहा “जब खाद पर्याप्त आ रही है, तो डीएपी की कालाबाजारी क्यों हो रही है?”

इस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि अब तक 1 लाख 72 हजार मैट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति हो चुकी है। अगले 5 दिनों में 18 हजार टन और आने वाला है। कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *