CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला करवट, इन इलाकों में 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update

Raipur : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि सरगुजा और बिलासपुर संभाग में 16 से 18 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

कैसा रहेगा आज छत्तीसगढ़ का मौसम?

रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री, और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दुर्ग में कल सर्वाधिक तापमान 33.6 डिग्री, और राजनांदगांव में सबसे कम 22 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व गंगेटिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके साथ ही ऊपरी हवा में चक्रीय परिसंचरण 7.6 किमी तक फैला हुआ है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय होगा।

सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश

16 से 18 जुलाई तक इन दोनों संभागों में कई स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है। साथ ही कुछ जिलों में वज्रपात, अंधड़ (30-40 किमी/घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश का खतरा भी जताया गया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, दुर्ग, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर |

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, बेमेतरा, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *