अभनपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर-राजिम मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम कुर्रा के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है।
बाइक सवारों की सीधी भिड़ंत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक में 2 लोग, जबकि दूसरी बाइक में 3 लोग सवार थे। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों को रायपुर रेफर किया गया
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं, दोनों मृतकों के शव को गोबरा नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीरघर में सुरक्षित रखा गया है।
