Breaking: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही तीन प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
राष्ट्रपति द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, प्रोफेसर अशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा, कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इन सभी नियुक्तियों को तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह कदम संविधान के अनुच्छेद 155 और 156 के तहत उठाया गया है। जल्द ही नए राज्यपाल और उपराज्यपाल अपने-अपने पदों की शपथ लेंगे।
खबर अपडेट की जा रही है…
