CG News: खौलते पानी में गिरने से 3 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, सिगड़ी पर रखा था गर्म पानी

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सीतामणी क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची उबलते पानी में गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने बच्ची को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

बता दें, मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले रामकृष्ण पटेल की दो बेटियां हैं, जिनमें तीन वर्षीय दिव्या सबसे छोटी थी। बुधवार दोपहर जब दिव्या की मां सिगड़ी पर चावल पका रही थी, तभी यह हादसा हुआ। सिगड़ी पर उबाल आ रहा था और पास ही दिव्या खेल रही थी। खेलते-खेलते वह सिगड़ी के करीब पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने से गर्म पानी में गिर पड़ी।

दिव्या के चीखने की आवाज सुनकर परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *