Raipur News: विटामिन बी12 की कमी आज के समय में एक आम समस्या बनती जा रही है, जो थकान, कमजोरी, और याददाश्त कमजोर होने जैसे लक्षणों का कारण बन सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी बनाते समय आटे में केवल एक सामान्य सी चीज मिलाकर आप इस कमी को दूर कर सकते हैं?
हम बात कर रहे हैं जीरे (Cumin) की। भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला यह आम मसाला न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जीरा आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, और विटामिन ए, सी, ई और बी3 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हालांकि जीरा विटामिन B12 का प्रत्यक्ष स्रोत नहीं है, लेकिन इसके नियमित सेवन से पाचन बेहतर होता है और शरीर विटामिन्स को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है।

रोटी बनाते समय जीरे का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी ना हो, तो आप रोटी बनाते समय आटे में एक चम्मच जीरा पाउडर मिला सकते हैं। यह न केवल रोटियों का स्वाद बढ़ाएगा, बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी देगा। आप चाहें तो साबुत जीरे को भूनकर पीस लें और घर में बना जीरा पाउडर इस्तेमाल करें।
विटामिन B12 की कमी के लक्षण
- लगातार थकान और कमजोरी
- भूख न लगना
- चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स
- वज़न कम होना
- मुंह और जीभ में जलन या दर्द
- त्वचा पर पीलापन
- दृष्टि में धुंधलापन
- हाथ-पैरों में झुनझुनी
- भूलने की समस्या
जीरे के अन्य स्वास्थ्य लाभ
- पाचन को दुरुस्त करता है
- शरीर की सूजन को कम करता है
- वज़न घटाने में मददगार
- विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
