नारायणपुर जिले में नक्सलियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सली किए ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर शाम को अबूझमाड़ इलाके में कोहकामेटा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एक जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई। उस समय जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।


नारायणपुर और कोंडागांव जिलों के डीआरजी कर्मी माओवादियों के माड़ डिवीजन के वरिष्ठ कैडरों की मौजूदगी के बारे में मिली सूचना के आधार पर शुरू किए गए अभियान में शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि अभी तक दो महिला नक्सलियों के शव और एक इंसास राइफल और एक .315 बोर राइफल मौके से बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *