BIJAPUR: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नेशनल पार्क इलाके में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी हैं. जवानों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली को मार गिराया जिसका नाम केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम बताया जा रहा हैं.वो तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था और तीनो राज्यों को मिलकर उस पर कुल 1 करोड़ रूपए का इनाम था.
बता दें की आज सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही हैं.सुरक्षाबलों की संयुक्ट टीम में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के जवान शामिल हैं.
