छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की अश्लील विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया, और उसके बाद खुद फांसी के फंदे में झूल गया. मामला कोनी थाना क्षेत्र से सामने आया है.दरअसल देवनगर निवासी संदीप पाड़े (22) का मोहल्ले की ही 21 साल की युवती से प्रेम प्रसंग था.कुछ महीने पहले ही उनकी मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई और देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई.दोनों मिलने जुलने लगे.
इस दौरान मृतक संदीप ने युवती की अश्लील विडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.युवती को जब इस बात का पता चला.तो उसे विडियो डिलीट करने के लिए कहा.लेकिन युवक ने वीडियो डिलीट करने से मना कर दिया. युवती वीडियो डिलीट करने दबाव बनाती रही, लेकिन संदीप नहीं माना. इस बात से नाराज होकर युवती ने संदीप से बातचीत करना बंद कर दिया. जिसके बाद संदीप उससे बात करने की कोशिश करता रहा,इस दौरान उसे शक हुआ कि युवती का किसी दूसरे लड़के से अफेयर चल रहा है.इसी वजह से संदीप ने अपनी प्रेमिका को बदनाम करने के लिए 15 कई की सुबह युवती की अश्लील तस्वीरें शेयर कर दिया.
युवती ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई
वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही युवती गुरुवार दोपहर केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गई. जिस पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. इस दौरान पुलिस ने युवक को फ़ोन कर थाने बुलाया. संदीप ने आखिरी बार युवती से बात करने को कहा लेकिन युवती ने मना कर दिया. इस दौरान संदीप ने अपनी जान देने की धमकी भी दी, लेकिन पुलिसवालों को लगा कि वह युवती को डराने के लिए ऐसा कह रहा है. इसके बाद युवक अपने घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिससे उसकी मौत हो गई.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. वहीं मामले की जांच जारी है.
