CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मई के पहले हफ्ते में भीषण गर्मी से राहत मिली. पिछले 8-10 दिनों से मौसम में आये बदलाव के कारण कई जिलों में दिन का तापमान लगभग 4-5 डिग्री तक कम है.मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। उसके बाद 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 12 जिलों में आज यलो अलर्ट जारी किया गया है.धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव में बादल छाए रहेंगे.
रायपुर में आज सुबह से मौसम साफ़ है. दोपहर के बाद धूप-छांव वाला मौसम रह सकता है. कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. दिन का पारा 39 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है. बुधवार को दिन का तापमान 39 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा. यह भी औसत से 1.2 डिग्री कम था.
