JANJGIR ACCIDENT NEWS: कंटेनर ने मारी बाइक को टक्कर ,  डेढ़ साल के बच्चे की मौत माँ गंभीर रूप से घायल

JANJGIR CHAMPA ACCIDENT NEWS: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा से बड़ा दर्दनाक मामला सामने आया है, जिले के केरा में कंटेनर वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी. हादसे में डेढ़ साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. मां को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है.

घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है. ग्राम करही निवासी घनश्याम पाटले अपनी पत्नी चंद्रकला और बच्चों के साथ पचारी से अपने गांव जा रहे थे. केरा बस स्टैंड के पास शिवरीनारायण की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में डेढ़ वर्षीय निकलेश की कंटेनर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई. चंद्रकला गंभीर रूप से घायल हो गई. घनश्याम को मामूली चोटें आईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *