Chhattisgarh Rider Meet 2.0: छत्तीसगढ़ राइडर मीट 2.0 में जुटेंगे देशभर के बाइक राइडर्स, गंगरेल डैम में होगा आयोजन

Chhattisgarh Rider Meet 2.0: छत्तीसगढ़ में देशभर के बाइक राइडर्स का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल डैम में 19 दिसंबर से छत्तीसगढ़ राइडर मीट 2.0 का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब (36RC) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से बाइक राइडर्स शामिल होंगे।

Chhattisgarh Rider Meet 2.0: छत्तीसगढ़ में देशभर के बाइक राइडर्स का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल डैम में 19 दिसंबर से छत्तीसगढ़ राइडर मीट 2.0 का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब (36RC) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से बाइक राइडर्स शामिल होंगे।

राइडर्स के लिए रोमांचक गतिविधियों का आयोजन

छत्तीसगढ़ राइडर मीट 2.0 में बाइक राइडर्स के लिए कई तरह की रोमांचक गतिविधियां और खेलों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य बाइक राइडिंग के शौकीनों को एक मंच पर लाना, आपसी अनुभव साझा करना और राइडिंग संस्कृति को बढ़ावा देना है।

पिछले आयोजन की तरह इस बार भी प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं और मनोरंजक कार्यक्रम रखे जाएंगे। इससे बाइक राइडर्स को एक-दूसरे से जुड़ने और नई जानकारियां साझा करने का अवसर मिलेगा।

इससे पहले छत्तीसगढ़ राइडर मीट का आयोजन रायपुर में किया गया था। उस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने और प्रदेश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया था।

इस बार गंगरेल डैम में होने वाले आयोजन के माध्यम से भी छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही बाइक राइडर्स और आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

डिप्टी CM विजय शर्मा ने जारी किया पोस्टर

छत्तीसगढ़ राइडर मीट 2.0 का पोस्टर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे। पोस्टर लॉन्च के साथ ही आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

ऑनलाइन पंजीयन से जुड़ सकेंगे बाइक राइडर्स

छत्तीसगढ़ राइडर मीट 2.0 में शामिल होने के इच्छुक बाइक राइडर्स ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। आयोजकों की ओर से पंजीयन के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक प्रतिभागी आयोजन की वेबसाइट https://cgrm-website.vercel.app/#top पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *