CG News: CM का बड़ा बयान, जल्द होगी CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति

sai

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CGPSC (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी। साथ ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को गति देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में नए पदों के लिए भर्तियां निकाली जाएंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *