CG Politics: BJP को बड़ा झटका, 100 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ; भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता

CG Politics: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। यहां भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम समेत करीब 100 लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा से नाराजगी के चलते इन लोगों ने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में सभी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

नरहरपुर में बड़ी संख्या में लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। चुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वहीं भाजपा के लिए इसे नुकसान के रूप में देखा जा रहा है।

पहले भी कांग्रेस में शामिल हुए थे कार्यकर्ता

गौरतलब है कि पिछले महीने कांकेर जिले में ही भाजपा को एक और झटका लगा था। पखांजूर के संगम सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंगीडार के आश्रित ग्राम पीवी-124 अविनाशनगर में भाजपा के 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

congress

इन कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सड़क, बिजली बिल, स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस के साथ जाने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *