RAIGARH NEWS: डेम में नहाने गई  2 बहनों की दो बहनों की डूबने से मौत

RAIGARH NEWS: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. जिले के पचधारी  डैम में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार विंध्या जाटवर (19) और उसकी छोटी बहन अंजली जाटवर (17) विनोबा नगर क्षेत्र की रहने वाली है. दोनों बहनों की अपने सौतेले भाई से बहस हो गई ठी जिसके बाद दोनों घर से निकाल गई थी.

घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है. आसपास के लोगों ने शव को पानी के ऊपर तैरते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना दी.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बॉडी को पानी से बाहर निकाला गया तो बॉडी पूरी तरह से अकड़ चुकी थी ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों बहनों की मौत देर शाम या रात के समय डूबने से हुई है.वही इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.बच्चियों के पिता नहीं है और माँ सामान्य गृहणी है.भाई मजदूरी करता जिससे वे जीवन यापन करते है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *