CG Medical Admission: छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में 11 स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

CG Nursing College Admission

CG Medical Admission: छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सहबद्ध स्वास्थ्य एवं हेल्थकेयर क्षेत्र के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें तीन डिप्लोमा और आठ स्नातक पाठ्यक्रम शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://cgdme.in/का अवलोकन कर सकते हैं।

इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

डिप्लोमा स्तर पर एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, डायलिसिस टेक्नोलॉजी और मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

स्नातक स्तर पर बैचलर ऑफ फिजिशियन एसोसिएट्स, बैचलर ऑफ साइंस हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी, बैचलर्स ऑफ डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री और बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस शामिल हैं।

CG Medical College

रोजगार के बेहतर अवसर

इन पाठ्यक्रमों के जरिए विद्यार्थी रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग, मेडिकल लेबोरेटरी, एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस और ऑप्टोमेट्री जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे।

रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग से जुड़े विद्यार्थियों के लिए एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई सेवाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मेडिकल लेबोरेटरी साइंस के छात्र पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक और शोध प्रयोगशालाओं में कार्य कर सकेंगे।

इसी तरह एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर से जुड़े प्रशिक्षित युवाओं के लिए ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और आपातकालीन विभाग में रोजगार की संभावनाएं रहेंगी। डायलिसिस टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को डायलिसिस यूनिट और किडनी रोग विभाग में, जबकि ऑप्टोमेट्री के विद्यार्थियों को नेत्र अस्पतालों और विजन सेंटर में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

आवेदन से पहले पढ़ें दिशा-निर्देश

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान से पहले आधिकारिक प्रवेश सूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की अपील की गई है। पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *