CG Ganja Smuggling: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त; पिकअप और बाइक समेत 7 तस्कर गिरफ्तार

CG Ganja Smuggling: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 476 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपए आंकी गई है।

इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

पिकअप और बाइक जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टाटा लोडिंग पिकअप वाहन और एक बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *