Raipur Jungle Safari: रायपुर में दीपावली त्योहार को देखते हुए जंगल सफारी और चिड़ियाघर प्रशासन ने दो दिनों के लिए पर्यटकों की एंट्री बंद करने का फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार, 10 और 11 नवंबर को जंगल सफारी और जू पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान पर्यटक यहां घूमने नहीं जा सकेंगे।
वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर लिया फैसला
प्रशासन ने यह निर्णय वन्य प्राणियों की सुरक्षा और सरकारी संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाने के उद्देश्य से लिया है। त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
वन विभाग ने जारी किया आदेश
इस संबंध में कार्यालय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, 10 और 11 नवंबर को जंगल सफारी एवं चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे।

