KORBA LATEST NEWS: आंधी बारिश के कारण दीवार ढहने से 2 मजदूर की मौत, 6 घायल 

KORBA LATEST NEWS: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया.यहाँ कटघोरा थाना इलाके के न्यू वैष्णवी राइस मिल में दीवार ढहने से २ मजदूर दब गए और मौके पर उनकी मौत हो गई.वहीं 6 और मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है जिनकी स्थति गम्भीर बनी हुई है.

घटना कटघोरा थाना इलाके के न्यू वैष्णवी राइस मिल की है. यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था.शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अचानक आई आंधी और बारिश आई. इस दौरान निर्माणाधीन दीवार गिर गई और इसकी चपेट में 8 मजदूर आ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *