PM Kisan 24th Installment: PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कल होगी जारी, किसानों के खातों में आएंगी राशि 

PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की राशि 30 अक्टूबर को किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से इस किस्त की राशि जारी करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 4-4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों के रूप में 2-2 हजार रुपए करके किसानों के खातों में भेजी जाती है।

जिले के 78 हजार 973 किसानों को मिलेगा लाभ

कांकेर जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त से 78 हजार 973 किसान लाभान्वित होंगे। योजना की राशि किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से भेजी जाएगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य भूमिधारक किसान परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि खेती से जुड़े खर्चों में किसानों को मदद मिल सके।

जिला और पंचायत स्तर पर होंगे कार्यक्रम

पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, सिंगारभाट कांकेर में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विकासखंड मुख्यालय, पंचायत मुख्यालय, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र और प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। किसान इन कार्यक्रमों में शामिल होकर लाइव वेबकास्ट के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *