Raipur News: स्मृति ईरानी ने CM साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, संगठन और अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

Raipur News: भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकों का पहला दौर पूरा होने के बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

स्मृति ईरानी रविवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान वे भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों और अलग-अलग स्तर के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में शामिल हो रही हैं।

प्रदेश प्रभारी के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *