CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम में बदलाव को देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए सलाह जारी की है। किसानों को अगले 2 से 4 दिनों तक धान और अन्य फसलों की कटाई रोकने, कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अंबिकापुर में सबसे कम 12.5 डिग्री तापमान

प्रदेश में रविवार को सबसे अधिक तापमान रायपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री, पेंड्रारोड में 30.8 डिग्री, जगदलपुर में 31.7 डिग्री और राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में सोमवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather Update:

2 दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अक्टूबर को प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। 27 अक्टूबर से मौसम में बदलाव शुरू होगा। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 28 और 29 अक्टूबर को कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

किसानों को धान कटाई रोकने की सलाह

संभावित बारिश को देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों को धान, दलहन और तिलहन की तैयार फसलों की कटाई कुछ दिनों के लिए रोकने को कहा गया है।

CG Weather Update

जिन किसानों ने फसल काट ली है, उन्हें सुरक्षित और ढके हुए स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। खेतों में पानी जमा न हो, इसके लिए जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है।

सब्जी उत्पादकों को करेला और लौकी जैसी बेल वाली फसलों को सहारा देने, केले के पौधों और फलदार पेड़ों को तेज हवाओं से बचाने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान कीटनाशक और फफूंदनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं करने को कहा गया है।

CG Weather Update

अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

चक्रवाती सिस्टम की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों से मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

आउटर इलाकों में बढ़ी ठंडक

रायपुर में दिन के समय तापमान 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है, लेकिन रात और सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। शहर के बाहरी इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह-शाम मौसम में ठंडक बढ़ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *