CG Engineer Transfer: जल संसाधन विभाग में 15 इंजीनियरों का तबादला, कई अफसर बदले, देखें लिस्ट-

Transfer

CG Engineer Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 15 अभियंताओं के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जल संसाधन विभाग के उप सचिव रवीन्द्र मेढेकर द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार एक अधीक्षण अभियंता सहित कुल 15 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। विभाग ने बताया कि सभी पदस्थापनाएं नियमानुसार सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद की गई हैं।

अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंताओं की नई पदस्थापना

  • आर.के. बंजारे को अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन मंडल बिलासपुर से मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
  • टी.आर. मेश्राम को मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना रायपुर कार्यालय से जल संसाधन संभाग, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर में कार्यपालन अभियंता बनाया गया है।
  • एन.सी. सिंह को मनेन्द्रगढ़-भरतपुर से मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना, बिलासपुर कार्यालय में कार्यपालन अभियंता के रूप में भेजा गया है।
  • राकेश शर्मा को लाइट मशीनरी नलकूप एवं गेट संभाग रायपुर से प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

विभाग ने कई अनुविभागीय अधिकारियों को कार्यपालन अभियंता और प्रभारी कार्यपालन अभियंता का दायित्व भी सौंपा है।

  • एल.डी. रैकवार – कार्यपालन अभियंता, जशपुर
  • शिव कुमार गिलहरे – कार्यपालन अभियंता, कसडोल
  • बी.एल. खण्डेल – कार्यपालन अभियंता, धमतरी
  • राजेन्द्र कुमार सोनी – कार्यपालन अभियंता, कवर्धा
  • गोपी कृष्ण शर्मा – कार्यपालन अभियंता, दुर्ग
  • के.एल. नेताम – कार्यपालन अभियंता, रायपुर
  • अमितेश दुबे – प्रभारी कार्यपालन अभियंता, लाइट मशीनरी नलकूप एवं गेट संभाग, रायपुर (अतिरिक्त प्रभार)
  • भरत कुमार – प्रभारी कार्यपालन अभियंता, टीडीपीपी जल संसाधन संभाग, जगदलपुर
  • संदीप धवन – प्रभारी कार्यपालन अभियंता, गरियाबंद
  • हीरा लाल साहू – प्रभारी कार्यपालन अभियंता, बेमेतरा
  • बृजमोहन चौहान – प्रभारी कार्यपालन अभियंता, कोटा (बिलासपुर)

जल संसाधन विभाग के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *