Raipur News: रायपुर के कारोबारी की चंडीगढ़ के होटल में मिली लाश, युवती से पूछताछ जारी

Raipur News: रायपुर के एक कारोबारी की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय दीपक कुमार मित्तल के रूप में हुई है। वह रायपुर की संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे और मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे थे। बुधवार सुबह होटल के कमरे में उनकी हालत गंभीर मिली, जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, दीपक मित्तल ने करीब दो दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में कमरा लिया था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे होटल का वेटर कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर दीपक बेड पर बेसुध हालत में पड़े मिले। वेटर ने इसकी जानकारी होटल प्रबंधन को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं

पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे से शराब की बोतलें और कुछ दवाइयां मिली हैं। शुरुआती जांच में नशे की अधिक मात्रा लेने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। मामले की जांच थाना-17 पुलिस कर रही है।

रात में मिलने आई युवती से पूछताछ जारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपक मित्तल के साथ रात के समय एक युवती होटल पहुंची थी। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले कमरे में क्या हुआ था।

रायपुर की कंपनी के निदेशक थे दीपक मित्तल

दीपक कुमार मित्तल रायपुर स्थित संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। उनकी कंपनी उसना चावल, कच्चा चावल, बासमती चावल, फोर्टिफाइड चावल, दाल और अन्य खाद्य उत्पादों का कारोबार करती है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1997 में हुई थी। इसका पंजीकृत कार्यालय रायपुर के रामसागरपारा क्षेत्र में है, जबकि फैक्ट्री आमासिवनी में स्थित है।

Raipur News: रायपुर के एक कारोबारी की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय दीपक कुमार मित्तल के रूप में हुई है। वह रायपुर की संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे और मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे थे। बुधवार सुबह होटल के कमरे में उनकी हालत गंभीर मिली, जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मार्कफेड की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे चंडीगढ़

बताया जा रहा है कि दीपक मित्तल पंजाब सरकार की राशन किट से जुड़े बड़े कारोबारी थे। वह मार्कफेड की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ आए थे। परिवार को बुधवार सुबह उनकी मौत की जानकारी दी गई। उनका पार्थिव शरीर जल्द ही रायपुर लाया जा सकता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *