TECHNOLOGY NEWS: Samsung जल्द ही भारत में Galaxy S25 Ultra का नया डार्क कलर वेरिएंट लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस नए शेड को टीज किया है। पोस्ट में ‘Dark. Bold. Ultra’ टैगलाइन दी गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नया वेरिएंट पहले से ज्यादा डार्क ब्लैक या ग्रे शेड में आ सकता है। हालांकि, सैमसंग ने अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर में इसे ‘Coming Soon’ बताया गया है।
Galaxy S25 Ultra को भारत में जनवरी में चार कलर ऑप्शन्स – Titanium Black, Titanium Gray, Titanium Silverblue और Titanium Whitesilver में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, यह Titanium Jetblack, Titanium Jadegreen और Titanium Pinkgold जैसे तीन एक्सक्लूसिव कलर्स में भी उपलब्ध है, जिन्हें सिर्फ ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। नया कलर वेरिएंट इसी लाइनअप में एक और ऑप्शन जोड़ सकता है।
