Raipur Breaking: रायपुर बस स्टैंड में खड़ी बस के अंदर मिला कंडक्टर का शव, मचा हड़कंप

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के बस स्टैंड में खड़ी एक बस के अंदर कंडक्टर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 42 वर्षीय वसीम मोहम्मद, पिता मोहम्मद हनीफ, निवासी ग्राम बरवैली, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। वह आरबीएस बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत था।

बस के अंदर फंदे पर लटका मिला शव

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस क्रमांक CG 07 CW 9712 रायपुर बस स्टैंड में खड़ी थी। इसी बस के अंदर वसीम मोहम्मद का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *