Raipur Kidnapping: रायपुर में 8 साल के बच्चे का अपहरण, 15 लाख की मांगी फिरौती

Raipur Kidnapping: रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में 8 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बच्चे को छोड़ने के बदले 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 6 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur Kidnapping: रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में 8 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बच्चे को छोड़ने के बदले 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 6 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने बच्चे को ग्राम समोदा स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

मेडिकल दुकान से निकला था बच्चा

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को बच्चे के पिता ने आरंग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्चे के पिता इंदिरा चौक स्थित मेडिकल स्टोर में काम करते हैं, जबकि उसकी मां नर्स है।

घटना की सुबह मां ने बच्चे को मेडिकल स्टोर पर छोड़ा था। सुबह करीब 9 बजे बच्चा साइकिल चलाने और खेलने की बात कहकर दुकान से बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

फिरौती के लिए आया फोन

बच्चे की तलाश के दौरान परिजनों के मोबाइल पर अज्ञात लोगों का फोन आया। फोन करने वालों ने बच्चे को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपए की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और साइबर टीम की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित रास्तों पर नाकेबंदी कर जांच तेज कर दी।

पुलिस की घेराबंदी के बाद आरोपी बच्चे को ग्राम समोदा के पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

बलौदाबाजार से पकड़े गए आरोपी

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी में दबिश दी। यहां से दो आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बच्चे के अपहरण और फिरौती मांगने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • हेमंत उर्फ छोटू निषाद (25), निवासी दतरेंगी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार।
  • मिथलेश ध्रुव उर्फ भुरू (20), निवासी दतरेंगी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार।
  • एक नाबालिग।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *