CG Accident: स्कूल से लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

CG Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय छात्रा को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह हादसा विश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, रिद्धिमा कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल बिश्रामपुर की छात्रा थी। वह अपने पिता के साथ स्कूल में आयोजित अभिभावक बैठक में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी।

ओवरटेक करने के दौरान हादसा

बताया जा रहा है कि केशवनगर क्षेत्र में गिट्टी से भरे ट्रैक्टर चालक ने ओवरटेक करने के दौरान नियंत्रण खो दिया और छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 13 वर्षीय रिद्धिमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

CG Accident, Surajpur Accident, Surajpur Tractor Accident, Surajpur Tractor Accident student death, सूरजपुर छात्रा की मौत,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *