CG Accident: दर्दनाक सड़क हादसा.. तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से विधायक के भाई समेत 3 लोगों की मौत

CG Accident: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के दशरंगपुर गांव में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला अस्पताल पहुंचे और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

मृतकों में अधीन मोहले निवासी आवासपारा दशरंगपुर, बल्लू बघेल पिता तिजऊ राम और गंगा राम निवासी रेहुंटा शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद विधायक और उनके समर्थकों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, हादसा विधायक पुन्नूलाल मोहले के गृह ग्राम दशरंगपुर में हुआ। अधीन मोहले गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान वे घर के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे।

इसी बीच तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पिकअप चालक की तलाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को CCTV फुटेज में एक पिकअप वाहन दिखाई दिया है, जो तखतपुर की ओर से मुंगेली की तरफ जा रहा था। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर वाहन की पहचान करने में जुटी है। साथ ही फरार चालक की तलाश भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *