cg weather :छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी का कहर जारी , अभी से लू जैसे हालात पारा 40 डिग्री के पार 

 cg weather update:छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही लू जैसे हालात बनने लगे हैं.  राजधानी रायपुर का तापमान शुक्रवार को 40 डिग्री के करीब पहुंच गया. वहीं  राजनांदगांव सबसे गर्म रहा है. राजनांदगांव का तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही न्यायधानी बिलासपुर और राजधानी रायपुर में भी लू जैसे हालात हैं.

रायपुर में आज भी 40 डिग्री के आसपास रहेगा पारा:

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान साफ होने के कारण सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है, जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई है.

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. शुक्रवार को रायपुर में पारा 39.8 डिग्री तक पहुंचा था, जो नॉर्मल से 5.1 डिग्री अधिक था. न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री रहा, जो औसत से 3.7 डिग्री ज्यादा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *