रायगढ़ में धारदार हथियार से युवक की हत्या 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक की लाश लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है, क्योंकि ट्रेन से कटने के कोई निशान नहीं मिले हैं। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जामंगा स्थित एमएसपी फैक्ट्री के पास रेलवे क्रॉसिंग के आगे पटरी पर युवक की लाश पड़ी थी। उसके गले और सीने के पास से खून निकल रहा था। जिसे देखने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *