Raipur Gutkha Raid: रायपुर में गुटखा कारोबारी के गोदाम पर रेड, 50 से ज्यादा बोरे मिले, कई राज्यों में सप्लाई

Raipur Gutkha Raid: राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के आधार पर पहुंची टीम ने शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम में जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा मिलने की जानकारी सामने आई है।

Raipur Gutkha Raid: राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के आधार पर पहुंची टीम ने शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम में जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा मिलने की जानकारी सामने आई है।

अधिकारियों की टीम गोदाम में रखे गुटखे के स्टॉक और दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गोदाम में रखा गुटखा किसका है और इसे कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था।

3 गाड़ियों में पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद DGGI की टीम रायपुर पहुंची थी। इसके बाद अधिकारी 3 गाड़ियों में कारोबारी के ठिकाने पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मौके पर गोदाम संचालक और कुछ अन्य लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी टीम की ओर से की गई है। अधिकारियों ने गुटखे के स्टॉक और उससे जुड़े दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गुटखा कारोबारी बंटी से जुड़े होने की जांच

DGGI सूत्रों के मुताबिक, जिस गोदाम में कार्रवाई की गई है, वहां मिला गुटखा कारोबारी बंटी से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि कारोबारी का दुर्ग में भी कारोबार से जुड़ा नेटवर्क है, जहां पहले कार्रवाई हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि कारोबारी महाराष्ट्र से गुटखा कारोबार संचालित कर रहा है। महाराष्ट्र के कल्याण के पास फैक्ट्री से गुटखा तैयार कर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

दुर्ग में पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले करीब 9 दिन पहले दुर्ग जिले में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने कार्रवाई की थी। कुम्हारी के स्टेशन चौक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में सितार कंपनी का गुटखा बनाए जाने की जानकारी मिली थी।

कार्रवाई के दौरान गुटखा बनाने वाली 2 मशीनें और करीब 30 बोरा गुटखा जब्त किया गया था। इसके बाद अब रायपुर में भी जांच शुरू की गई है। फिलहाल DGGI की टीम दस्तावेजों और कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *